Advertisement

आदित्यपुर में बिल्डर ने खुद को मारी गोली, मौत, तकिये के नीचे रखा मिला पिस्तौल, मामला संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी  

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर थाना क्षेत्र की सालडीह बस्ती के हनुमान मंदिर के समीप एक मकान में मंगलवार की देर रात प्रमोद सिंह (55) नामक व्यक्ति के सिर में गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है।

Advertisement
Advertisement

गोली मारने के बाद आनन-फानन में उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। देर रात पुलिस मृतक के घर पहुंची और मामले की जांच की। घटना स्थल से पुलिस ने एक पिस्टल बरामद किया है, लेकिन खोखा नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

Dayal Builder
Srinath

वहीं परिजनों का कहना है कि गम्हरिया में एक बिल्डर के साथ जमीन को लेकर पिता का विवाद चल रहा है। देर रात उक्त बिल्डर से ही पिता फोन पर बात कर रहे थे। दोनों के बीच गाली-गलौच हुई। जिसके बाद पिता ने खुद को गोली मार ली। पिस्तौल लाइसेंसी थी या गैर लाइसेंसी यह जानकारी परिवार वालों को भी नहीं है।

Advertisement

मृतक प्रमोद सिंह मूल रूप से उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले थे, चार साल पहले जमशेदपुर लौटे थे। वे आदित्यपुर की एक निजी कंपनी में काम करते थे। उनकी बेटी भी एक प्राइवेट कंपनी में अकाउंटेंट है। उसने अपने एक पारिवारिक मित्र से टैटू बनवाया था, जिसमें अपनी बेटी परी का नाम लिखवाया था। इधर, बेटी और पत्नी दोनों ही प्रमोद सिंह को अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में रो-रो कर उनका बुरा हाल था। बार-बार बेटी अपने पिता को पुकार रही थी। अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिति थी।

ताजा खबरें

WhatsApp