Advertisement

सरायकेला खरसावां मुख्य मार्ग के बुरूडीह बाईपास निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ की विधायक दशरथ गागराई ने सदन में की मांग…

By Balram Panda

Published on:

खरसावां / Umakant Kar: खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने राज्य सरकार से सरायकेला खरसावां मुख्य मार्ग के बुरूडीह बाईपास निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करनी की मांग की है. उन्होंने सोमवार को विस में शून्य काल के दौरान मामला उठाया. विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि सरायकेला खरसावां मुख्य मार्ग (MDR-144)पर बुरुडीह बाईपास निर्माण हेतु वर्ष 2023 में संबंधित संवेदक को कार्यदेश निर्गत किया गया है.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

परंतु विभागीय उदासीनता के कारण निर्माण कार्य अब तक प्रारंभ नहीं हो सका है. यह मार्ग काफी व्यस्त होने एवं बुरूडीह में मार्ग के संकीर्ण होने के कारण बुरुडीह बाईपास का निर्माण कार्य शीघ्र किया जाना अति आवश्यक है. विधायक ने सरकार से बुरुडीह बाईपास निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की है. बुरूडीह बाईपास निर्माण कार्य की शीघ्र प्रारंभ होने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp