Advertisement

13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा झंडा फहराने के अभियान को लेकर सिंहभूम डाक प्रमंडल के पदाधिकारियों ने विधायक सरयू राय से की मुलाकात

By Goutam

Published on:

तिरंगा

जनसंवाद डेस्क: सिंहभूम डाक प्रमंडल, जमशेदपुर के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक समूह आज बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में आकर विधायक सरयू राय से संपर्क किया और आगामी 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा झंडा फहराने का अभियान की जानकारी दी।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने बताया कि जो कोई भी झंडा खरीदना चाहतें हैं वे किसी भी पोस्ट आॅफिस में संपर्क कर 25 रु. प्रति झंडा की दर से झंडा खरीद सकते हैं। कोई व्यक्ति यदि थोक में तिरंगा झंडा खरीदने को इच्छुक हैं तो वे बिष्टुपुर पोस्ट ऑफिस कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। सिंहभूम डाक प्रमंडल, जमशेदपुर के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री राय से आग्रह किया कि इस अभियान को और भव्य बनाने के लिए वे अपने विधानसभा क्षेत्र में झंडा लगवाने के लिए प्रोत्साहित करें।

Dayal Builder
Srinath

विधायक सरयू राय ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक स्थानों पर झंडा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए स्थानों को चिन्हित कर एक सूची तैयार कर पोस्ट ऑफिस से तिरंगा झंडों की खरीदारी कर ली जाएगी।

Advertisement

 

 

ताजा खबरें

WhatsApp