जनसंवाद, जमशेदपुर(अमन कुमार ओझा):जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मरीन ड्राइव पर सोनारी से साकची की ओर तेज रफ्तार से आ रही कार डिवाइडर से टकरा कर दूसरे लेन पर गिर गई। घटना के पश्चात आसपास मौजूद स्थानीय लोग आनन-फानन में दौड़कर गाड़ी के समीप पहुंचे एवं कार में सवार दो लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। बताते चलें घटना में कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए हैं । गनीमत रही की कार में सवार दोनों युवकों को ज्यादा छोटे नहीं आई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कार सवार दोनों युवक नशे की हालत में गाड़ी चला रहे थे। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और कार को जब्त कर लिया।
धर्म-समाज
रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट द्वारा “टैलेंट ऑफ जमशेदपुर, सीजन-3” के आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित।
जनसंवाद, जमशेदपुर(अमन कुमार ओझा): जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम के बिष्टुपुर स्थित एक्वा सैलों में रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट की मैनेजिंग डायरेक्टर आशा सिंह द्वारा टैलेंट ऑफ जमशेदपुर सीजन 3 को लेकर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। पत्रकारों से बातचीत के दौरान आयोजनकर्ता श्रीमती आशा सिंह ने बताया यह कार्यक्रम करने का मुख्य उद्देश्य जमशेदपुर के बच्चों के टैलेंट को सभी के बीच बिखरना एवं जमशेदपुर का नाम पूरे देश में रोशन करना है। बताते चलें यह कार्यक्रम आगामी 12 मई 2024 को सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक जमशेदपुर के साकची में होने वाली है। जिसमें रजिस्ट्रेशन शुल्क केवल ₹100 तय किए गए हैं। कार्यक्रम में मॉडलिंग, डांसिंग, सिंगिंग एवं अन्य कई प्रकार के शो आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जमशेदपुर के प्रखर समाजसेवी सह भारत सिंह एवं कोलकाता से सोना जी, इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट एवं ग्रूमर रंजना शर्मा उपस्थित रहेंगे। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से सोनू तिलावत, इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट रंजना शर्मा, अनु प्रसाद, चांद वर्मा, सत्यदिप लहरी आदि लोग उपस्थित थे।







