Advertisement

गोविंदपुर के स्वामी सहजानंद सरस्वती क्लब में स्वयंसेवकों एवं भाजपाइयों ने संयुक्त रूप से मनाया योग दिवस

By Goutam

Published on:

योग दिवस

जनसंवाद, जमशेदपुर: 10 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2024 को टेल्को नगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रौढ़ व्यवसायी शाखा एवं भाजपा गोविंदपुर मंडल ने संयुक्त रूप से स्वामी सहजानंद सरस्वती क्लब में योग शिविर लगाकर योग का लाभ उठाया। इस योग शिविर में मुख्य शिक्षक के रूप में मणिलाल शर्मा ने विभिन्न प्रकार के योग क्रियाओं का प्रशिक्षण वहां पर मौजूद सभी कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों को दिया। इसके साथ ही प्रशिक्षण देते हुए उन्होंने प्रत्येक योग का स्वास्थ्य लाभ भी गिनाया।

Advertisement
Advertisement

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा के कार्य समिति सदस्य कमलेश सिंह, भाजपा गोविंदपुर मंडल के उपाध्यक्ष अर्जुन कुमार, आरएसएस टेल्को नगर के सह कार्यवाह उत्पल सिन्हा, शारीरिक शिक्षण प्रमुख अजय कुमार सिंह, शाखा कार्यवाह ओम शंकर, सेवा प्रमुख कमलेश गुप्ता, नगर धर्म जागरण प्रमुख रामा शंकर सिंह, भाजपा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गौरी कुमारी, मंडल मंत्री जगदीश मिश्रा, किसान मोर्चा मंत्री महेंद्र शाह, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, देवभूषण, मुकेश ठाकुर, योगेंद्र मास्टरजी इत्यादि काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Dayal Builder
Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp