Advertisement

दर्दनाक हादसा: त्रिपुरा में हाईटेंशन तार के संपर्क में आया रथ, मौके पर छह की मौत; 15 घायल

By Goutam

Published on:

रथ

जनसंवाद डेस्क: त्रिपुरा के उनाकोटि जिले के कुमारघाट बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि उनाकोटि जिले में  हाईटेंशन तार के एक रथ के संपर्क में आने की वजह से कम से कम छह लोगों की मौत गई, जबकि 15 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि लोहे से बने भगवान जगन्नाथ के रथ को हजारों लोग खींच रहे थे। उसी वक्त अचानक रथ हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना भगवान जगन्नाथ के ‘उल्टा रथ यात्रा’ उत्सव के दौरान कुमारघाट इलाके में शाम करीब साढ़े चार बजे हुई।

Dayal Builder
Srinath

बताते चलें कि इस त्योहार के दौरान भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के एक सप्ताह बाद अपने मुख्य मंदिर लौट आते हैं।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp