Advertisement

कुचाई के रुगुडीह में मुखिया करम सिंह मुंडा ने किया प्रगति बाल विकास विद्यालय का उद्घाटन

By Goutam

Published on:

कुचाई

जनसंवाद डेस्क, खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड क्षेत्र के रूगुडीह पंचायत भवन में मुखिया करम सिंह मुंडा ने बुधवार को प्रगति बाल विकास विद्यालय का विधिवत रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर मुखिया श्री मुंडा ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रगति बाल विकास संस्था के द्वारा गांव में बाल विकास विद्यालय का शुभारंभ कर ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का शिक्षा और मजबूत हो सके।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि प्रगति बाल विकास संस्था के द्वारा प्रगति बाल विकास विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले बच्चों को निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ गोपी कलम पेंसिल, किताब एवं स्लेट वितरण किया जा रहा है। ताकि गरीब मजदूर के भी बच्चों अपना शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ सकें।

Advertisement

इस दौरान मुख्य रूप से जितेंद्र गिरी, रमेश कुमार महतो, त्रिलोचन महतो, नंदीमनी सोय, मनीषा मुंडा, सुशीला मुंडा आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp