Advertisement

72 दिनों से धरने पर बैठे एनआईटी के अनुकंपा आश्रितों को मिला सरायकेला जिला कांग्रेस का समर्थन, जल्द मामला सुलझाने का दिया अल्टीमेटम

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/आदित्यपुर: एनआईटी मृतक कर्मचारी अनुकंपा आश्रित संघ के द्वारा पिछले 72 दिनों से धरना पर बैठे एनआईटी कर्मियों के परिजनों से शनिवार को सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर अपना नैतिक समर्थन प्रदान किया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि आश्रित संघ के सदस्य पिछले 72 दिनों से धरना एवं 10 दिनों से लगातार भूख हड़ताल कर रहे हैं। जिस पर अभी तक एनआईटी प्रबंधन के द्वारा किसी प्रकार का कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया है। मौके पर उन्होंने इस संबंध में सरायकेला के एसडीएम से फोन पर बात कर आश्रितों के लिए अनुकंपा की मांग से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने एसडीएम से अबिलम्ब उनकी मांगों पर आवश्यक हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।

Dayal Builder
Srinath

कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि अगर शीघ्र एनआईटी प्रबंधन आश्रितों के मांगों पर गंभीरतापूर्वक अमल नहीं करती है तो जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा धरना दिया जाएगा। साथ ही आश्रितों के साथ कांग्रेस भी आंदोलन एवं प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।

Advertisement

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि जगदीश नारायण चौबे प्रदेश सचिव सुरेश धारी कामगार कांग्रेस के महासचिव सिद्धेश्वर उपाध्याय रवि कुमार दीपू ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp