Advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट के स्टे लगते ही खरसावां में कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

By Goutam

Published on:

कांग्रेस

जनसंवाद डेस्क, खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट के स्टे लगते ही कांग्रेस पार्टी के खरसावां प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुंभकार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खरसावां चौक पर जमकर आतिशबाजी कर फटाके फोड़कर व एक दूसरों को मिठाईयां बांटकर खुशियां मनाई।

Advertisement
Advertisement

मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित खूंटी लोक सभा के पूर्व प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने कहा कि पूरे देश और कांग्रेसजनों के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। आज असत्य पर सत्य की जीत हुई है। लोकतंत्र की जीत हुई है। वहीं प्रखंड अध्यक्ष श्री कुंभकार ने कहा कि तानाशाही भाजपा और मोदी सरकार की हार हुई भाजपा और मोदी सरकार राहुल गांधी के भारत जोड़ो जात्रा से डर गई है। उन्होंने कहा कि अरविंद कुमार मुकुल ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भाजपा को झटका लगा है।

Dayal Builder
Srinath

जश्न मनाने में मुख्य रूप से पूर्व सांसद प्रत्याशी कालीचरण मुंडा, प्रदेश महासचिव पीटर मुंडू, प्रदेश सचिव प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा, युवा जिला अध्यक्ष मुकेश मुदुईया, प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुंभकार, शंकर लोवादा, बलभद्र महतो, सौरभ तांती, अनुप्रिया सोय, कन्हैयालाल सामाड, अमरूल्ला अंसारी, अनावरूल हक, सौकत अली, विरेंद्र कुम्हार, वीरेंद्र नायक, सुभाष कुम्हार, हरिलाल तुई, मोहम्मद भुट्टो आदि शामिल थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp