Advertisement

खरसावां में कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि, किया याद

By Goutam

Published on:

खरसावां

जनसंवाद डेस्क/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): खरसावां में कांग्रेसियों ने आयरन लेडी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गयी। एवं लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई। मौके पर मौजूद कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस पार्टी के खरसावां प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुंभकार ने बताया कि आजादी से लेकर आम जनमानस गरीब दलित शोषित वंचित के साथ देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले परिवार का रिश्ता अमेठी से कई पीढ़ियों का है। दूरदृष्टि कड़ी मेहनत पक्का इरादा के बताए रास्ते पर चलने की नसीहत देने वाली भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एक अजीम शखिययत थीं। उनके भीतर गजब की राजनीतिक दूरदर्शिता थी। उन्होंने ब्रिटिश शासन का विरोध करने के लिए बच्चों की वानर सेना बनाई।

Dayal Builder
Srinath

इस दौरान मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश सचिव छोटराय किस्कू, प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुंभकार, उपाध्यक्ष निरंजन दास, बीस सूत्री सदस्य बलभद्र महतो, सौरव तांती, कन्हैयालाल सामड, मो भुट्टो, रामचंद्र लोहार, साकिब, करण हेंब्रम, जगबंधु महतो, अनुवारुल हक, शौकत अली, रथो कुम्हार, महावीर, स्वाइन स्वाईं आदि उपस्थित थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp