Advertisement

CRPF के महानिदेशक डॉ0 सुजॉय लाल थाउसेन ने RAF106 एवं ग्रुप केंद्र CRPF जमशेदपुर का किया दो-दिवसीय दौरा

By Goutam

Published on:

जनसंवाद डेस्क/जमशेदपुर: डॉ0 सुजॉय लाल थाउसेन, महानिदेशक के.रि.पु.बल ने दिनांक 07/08/2023– 08/11/2023 को झारखण्ड राज्य में स्थित द्रुत कार्य बल (RAF)106 तथा ग्रुप केंद्र के०रि०पु०बल जमशेदपुर का दो दिवसीय दौरा किया | दौरे का उद्देश्य जमशेदपुर में स्थित 106 बटा आर.ए.एफ. कैम्प तथा ग्रुप केंद्र के०रि०पु०बल जमशेदपुर कैम्प का भ्रमण व परिचालनिक तैयारियों का जायजा लेना व् ग्रुप केंद्र जमशेदपुर में नव निर्मित “मेन्स क्लब” का उद्घाटन व निर्माण कार्यों कि समीक्षा करना था |

Advertisement
Advertisement

महानिदेशक द्वारा दिनांक 07/11/2023 को 106 बटा आर.ए.एफ.कैम्प में स्टेशन डिनर किया जिसमे स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीयों तथा केरिपुबल के वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ राज्य के वर्तमान नक्सल परिदृश्य तथा आरएएफ की परिचालनिक तैयारियों ,जरूरतों एवं वर्तमान समय के अनुसार आधुनिक जरूरतों तथा आधुनिक सुविधाओं को जोड़ने के बारे में चर्चा किया | महानिदेशक द्वारा मौजूद संसाधनों को सतत अपडेट करने की महत्ता पर भी जोर दिया | महानिदेशक ने राज्य कि कानून व्यवस्था को बनाने में आर ए एफ की उपयोगिता तथा योगदान पर विस्तृत चर्चा किया | 

Dayal Builder
Srinath

महानिदेशक के द्वारा दिनांक 08/11/2023 को प्रातः आर.ए.एफ कैम्प का भ्रमण किया गया तथा आर.ए.एफ कि परिचालनिक तैयारियो का जायजा लिया गया | इस दौरान महानिदेशक द्वारा 106 आरएएफ के कमांडेंट डॉ निशीत कुमार द्वारा लिखी गयी किताब “BEHIND THE BADGE” का भी विमोचन किया | जिसमे  राकेश अग्रवाल , भा.पु.से. महानिरीक्षक झारखण्ड सेक्टर ,के०रि०पु०बल तथा अन्य अधिकारीगण मौजूद थे|

Advertisement

अंत में महानिदेशक महोदय ग्रुप केंद्र जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए |

ताजा खबरें

WhatsApp