Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

डीएवी खेलकूद क्लस्टर-1 प्रतियोगिता का आगाज, 8 स्कूलों के 229 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

By Goutam

Published on:

 

डीएवी खेलकूद क्लस्टर-1 प्रतियोगिता
 

जनसंवाद, जमशेदपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर में गुरुवार से दो दिवसीय डीएवी खेलकूद क्लस्टर-1 प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में कराटे, ताइक्वांडो, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में क्लस्टर-1 के आठ विद्यालयों के 229 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता 30 से 31 जुलाई 2026 तक आयोजित की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

आठ विद्यालयों के खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा

Dayal Builder
Srinath

विद्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, प्रतियोगिता में डीएवी एनआईटी आदित्यपुर, नोवामुंडी, चाईबासा, चिरिया मनोहरपुर, बेरामगोड़ा, झींकपानी, गुवा और बिष्टुपुर के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। खिलाड़ी अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

Advertisement

खेल भावना और पढ़ाई में संतुलन का दिया संदेश

उद्घाटन अवसर पर डीएवी खेलकूद की स्टेट कोऑर्डिनेटर सह डीएवी बिष्टुपुर की प्राचार्या प्रजा सिंह ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए खेल भावना, मित्रता और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाए रखने की सलाह देते हुए कहा कि हर खिलाड़ी विजेता होता है और प्रतियोगिता सीखने का अवसर प्रदान करती है।

पहले दिन डीएवी बिष्टुपुर और चाईबासा का रहा शानदार प्रदर्शन

पहले दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में ताइक्वांडो में डीएवी बिष्टुपुर के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि कराटे में डीएवी चाईबासा के प्रतिभागी विभिन्न वर्गों में प्रभावी रहे। बास्केटबॉल के अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में डीएवी बिष्टुपुर की टीम ने डीएवी नोवामुंडी को हराकर जीत दर्ज की। विजेताओं को पदक प्रदान किए गए।

आज होंगी शॉटपुट, जैवलिन और एथलेटिक्स की स्पर्धाएं

विद्यालय के अनुसार, प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। शॉटपुट और जैवलिन थ्रो की स्पर्धाएं गोपाल मैदान में तथा एथलेटिक्स की अन्य प्रतियोगिताएं 31 जुलाई को जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होंगी।

ताजा खबरें

WhatsApp