Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

डीएवी खेलकूद क्लस्टर-1 प्रतियोगिता संपन्न, एथलेटिक्स में डीएवी बिष्टुपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

By Goutam

Published on:

 

डीएवी खेलकूद क्लस्टर-1 प्रतियोगिता
 

जनसंवाद, जमशेदपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर में आयोजित डीएवी खेलकूद क्लस्टर-1 प्रतियोगिता 2026-27 के दूसरे दिन एथलेटिक्स स्पर्धाओं का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्लस्टर-1 के आठ विद्यालयों के 223 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement

एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Dayal Builder
Srinath

प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, ट्रिपल जंप तथा 4×100 और 4×400 मीटर रिले रेस का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने सभी स्पर्धाओं में उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया।

Advertisement

डीएवी बिष्टुपुर का रहा दबदबा

प्रतियोगिता में डीएवी बिष्टुपुर के खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। बालिका वर्ग में सुमना इशा मंडल और अदिति सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं बालक वर्ग में भी खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

विजेताओं को किया गया सम्मानित

समापन समारोह में डीएवी बिष्टुपुर की सह प्राचार्या एवं क्लस्टर हेड प्रजा सिंह, डीएवी नोवामुंडी की प्राचार्या राशि कला, डीएवी चिरिया की प्राचार्या मंजरी बैनर्जी तथा डीएवी झींकपानी के प्राचार्य विवेकानंद घोष ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

विद्यालय की ओर से बताया गया कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी अब आगामी राज्य स्तरीय डीएवी खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

ताजा खबरें

WhatsApp