Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

बूंद-बूंद पानी के लिए 16 दिन से तरस रहे डिमना क्षेत्र के लोग, सौरभ विष्णु ने उठाई जनता की आवाज, बोले –1000 लीटर पानी खरीदने में 400 रुपये खर्च कर रहे लोग; हर घर से जा रहे हजारों रुपये

By Goutam

Published on:

 

डिमना पेयजल संकट
 

जनसंवाद, जमशेदपुर: डिमना क्षेत्र में पिछले 16 दिनों से जारी पेयजल संकट को लेकर जन विकास मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने मानगो नगर निगम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि नियमित जलापूर्ति नहीं होने से डिमना के कई इलाकों में लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

Advertisement
Advertisement

पानी के लिए सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक मोटर की गूंज

Dayal Builder
Srinath

सौरभ विष्णु के अनुसार, डिमना के कई इलाकों में पानी की तलाश में लोग सुबह करीब 4 बजे से रात 11 बजे तक मोटर चलाने की कोशिश करते रहते हैं। नियमित जलापूर्ति नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में परिवार मजबूरी में पानी खरीद रहे हैं।

Advertisement

उन्होंने दावा किया कि वर्तमान में करीब 1000 लीटर पानी के लिए 400 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। उनके मुताबिक, 11 हजार से अधिक घर प्रभावित होने की स्थिति में रोजाना लाखों रुपये पानी खरीदने में खर्च हो रहे हैं, जिसका सीधा आर्थिक बोझ आम परिवारों पर पड़ रहा है।

महंगाई और बेरोजगारी के बीच पानी का अतिरिक्त खर्च कितना जायज?

सौरभ विष्णु ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और रोजमर्रा की जरूरतों का खर्च पहले ही आम परिवारों पर भारी है। बेरोजगारी भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। ऐसे में लोगों को पीने के पानी के लिए भी अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ना गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जिन परिवारों की आय सीमित है, उनके लिए रोज पानी खरीदना कितना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि जनता होल्डिंग टैक्स देती है और अपने प्रतिनिधियों को चुनती है, ऐसे में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

16 दिन बाद भी आधिकारिक बयान नहीं आने का दावा

विष्णु ने आरोप लगाया कि पेयजल संकट को 16 दिन बीत जाने के बावजूद मानगो नगर निगम की ओर से अब तक कोई स्पष्ट आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि न तो कोई जिम्मेदार अधिकारी सार्वजनिक रूप से समस्या पर बयान देने आया और न ही प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों की परेशानी का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि डिमना के लोग किस तरह पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, इसकी जानकारी लेना नगर निगम की जिम्मेदारी है।

नियमित जलापूर्ति बहाल करने और स्थायी समाधान की मांग

सौरभ विष्णु ने तत्काल नियमित जलापूर्ति बहाल करने और पेयजल संकट का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोगों को लंबे समय तक पानी खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जन विकास मंच स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगा और जनता के हक की आवाज उठाएगा।

ताजा खबरें

WhatsApp