Advertisement

टुईलाडूंगरी में घर-घर घूम कर दिनेश कुमार ने 22 जनवरी को दीपावली मनाने का किया आग्रह, किया दीप वितरित

By Goutam

Published on:

टुईलाडूंगरी

जनसंवाद डेस्क/जमशेदपुर: 22 जनवरी अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा दिवस के दिन सभी घरों में दीपावली मनाने का आग्रह किया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने शुक्रवार को टुईलाडूंगरी में घरों में जाकर दीप वितरित किये। मौके पर उन्होंने लोगो को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से आग्रह किया है कि 22 जनवरी को सभी अपने घरों पर दीप जलाए और दीपावली मनाएं। भाजपा कार्यकर्ता निरंतर क्षेत्रों में घूम कर उनके आग्रह को नीचे तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

Advertisement
Advertisement

दिनेश कुमार ने कहां कि लगभग 500 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद आज यह पावन दिन आया है की हम अपने जीवन काल में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह देखने जा रहे है। पूरा भारत राममय हुआ पड़ा है। इस कड़ी में जमशेदपुर में भी भव्य दीपावली हो इसका हम सभी अपने स्तर से प्रयास कर रहे है।

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल के मंत्री श्रीनिवास राव, मंजू साहू, मंजू ठाकुर, द्रौपदी साहू, इंद्रा साहू, सोनी साहू, सुमन निषाद, गौरी साहू, मनोरमा साहू, पूजा प्राची, त्रिवेणी निषाद, खालेश्वर साहू, गंगा राम साहू, किशोर कुमार राजा, चंद्रिका निषाद, राजेश कुमार, पंजू सिंह, मदन साहू मौजूद थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp