Advertisement

जमशेदपुर के सुप्रसिद्ध कैफे ला ग्रैविटी मे हुई चाय पर चर्चा, चाइबासा की सामाजिक कार्यकर्ता नेहा निषाद को किया गया आमंत्रित

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनरी स्थित ला ग्रैविटी कैफे मे सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा की गई। इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य कई सामाजिक कार्यकर्ताओ की जीवनी, उनके विजन और मिशन को जानना था। झारखण्ड के पैड मैन कहे जाने वाले सोशल वर्कर तरुण कुमार, नेहा निषाद समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई।

Advertisement
Advertisement

चाइबासा की सोशल वर्कर नेहा निषाद को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया था। नेहा निषाद ने बताया कि गांव के लोग बेहतर तरीके से जीवन यापन करते हैं, उनसे शहर के लोगो को काफी कुछ सीखने की जरूरत है।

Dayal Builder
Srinath

आपको बताते चले कि जमशेदपुर का यह प्रसिद्ध कैफे काफी अलग है। इसकी खासियत यह है कि इसके 80% कर्मचारी मूकबधिर है। कैफे के मालिक अविनाश डुग्गर है और उन्होंने इस बात पर फोकस किया कि जिन लोगों को लोग बेकार और असहाय समझ कर समाज से निकाल देते थे उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाया जाए ताकि वो बेहतर तरीके से जी सके। शनिवार शाम को चली इस चर्चा में जमशेदपुर एवं आस-पास के विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp