Advertisement

पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा 650 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण, आगे भी जनहित कार्य रहेंगे जारी : डॉ विजय सिंह गागराई

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर शुक्रवार को इटिहसा पंचायत के स्कूल मैदान में अत्याधिक ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच 650 पीस कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया मैडम रूखमणी मोदी के द्वारा फीता काट कर शुभारंभ हुआ।

Advertisement
Advertisement

मौके पर संस्था के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि हमने 2017 से अभी तक 6000 से अधिक जरूरतमंद लोगों को कंबल प्रदान कर चुके हैं। लोगों की सेवा में हमारा संस्था आगे भी जनहित कार्य करते रहेगी।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि अभी हम हो समाज के मागे पर्व में हो नृत्य के लिए एक जोड़ी मांदर और पुजारी तथा उनके सहयोगियों को धोती साड़ी भी गांव-गांव को उपलब्ध करा रहे हैं। उम्मीद करता हूं कि लोगों की दुआ और आशीर्वाद हमारा संस्था को मिलते रहेगा। सभी लोगों को हमारा संस्था की तरफ से मकर संक्रांति की ढेर सारी शुभकामनाएं रहेगी।

Advertisement

मौके पर उपमुखिया सुधीर नायक, वार्ड सदस्य सुकरू नायक, देवी प्रसन्न नायक, गणेश लागुरी, सेविका मैडम श्रीमती बालेन आल्डा, संजीत मोदी, अजीत मोदी, हृषिकेश नायक, मनोज सामड, रामराई सामड, विरसिंह हांसदा, बाबु महतो आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp