Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

कुचाई में प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी ने 15 किसानों के बीच मडुवा रागी बीज का किया वितरण

By Goutam

Published on:

 

कुचाई
 

जनसंवाद डेस्क, खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत शुक्रवार को कूचाई प्रखंड के कृषि तकनीकी केंद्र में 15 किसानों के बीच सत प्रतिशत अनुदान पर मडुवा (रागी) बीज का वितरण प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी जिला प्रमर्शी डी एन सिंह के हाथों किया गया।

Advertisement
Advertisement

वितरण के दौरान प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी ने कहा कि इस साल वर्षा कम होने के कारण मोटे अनाज का खेती बहुत अच्छा है। साथ ही मोटे अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को मडुवा रागी बीच दिया जा रहा है।जिला प्रमर्शी डी एन सिंह ने बताया कि इस साल सरकार के द्वारा मिल्लेट ईयर घोषित किया गया है जिसमें किसानों को मोटे अनाज का बीज वितरण किया जा रहा है।

Dayal Builder
Srinath

वहीं बीटीएम राजेश कुमार ने कहा कि इस वर्ष मडवा की खेती अच्छे से हो और इसके लिए जो भी सुविधा चाहिए आपको प्रखंड से उपलब्ध होगी। मोटे अनाज के लिए भारत सरकार के द्वारा प्रोत्साहन किया जा रहा है।इसलिए मोटे अनाज में लोगों को पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज से बच्चों को कुपोषण की कमी आएगी‌।

Advertisement

इस दौरान मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी,जिला प्रमर्शी डीएन सिंह, तकनीकी सहायक मनीष गुड़िया, बीटीएम राजेश कुमार,किसान मित्र आदि मौजूद थे।

ताजा खबरें

WhatsApp