Advertisement

सरायकेला-खरसावां की जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने सीएम हेमंत‌ सोरेन को सौंपा 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन

By Goutam

Published on:

सरायकेला-खरसावां

जनसंवाद डेस्क/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर):  सरायकेला खरसावां जिला स्तरीय 6 दिसंबर को खरसावां के गोंदपुर मैदान में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 10 सूत्री मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

Advertisement
Advertisement

ज्ञापन में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो सीएम हेमंत सोरेन से मांग करते हुए कि सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत वर्ष 2009 में नवसृजित कुकडू प्रखंड में जनसेवक का पद अद्यतन तक सृजित नहीं है, जिसके कारण कुकडू प्रखंड में कृषि एवं अन्य कार्य में शत प्रतिशत की लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो रही है। विभागीय स्तर से कुकडू प्रखंड में जनसेवक का पद सृजित करना, कुकडू प्रखंड में स्वास्थ्य केंद्र एवं तिरूलडीह उप स्वास्थ्य केंद्र कुकड़ू एवं सीरम में नियमित डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए, 

Dayal Builder
Srinath

कुकरू प्रखंड में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कार्य करने साथ ही चांडिल अनुमंडल के प्रखंड कुकड़ू चांडिल नीमड़ीह एवं ईचागढ़ क्षेत्र के किसानों को खेती करने के लिए चांडिल जलाशय से लिफ्ट इरीगेशन के माध्यम से सिंचाई व्यवस्था करवाने एवं कुकडू प्रखंड के ग्राम पंचायत लेटेमदा के बडालापांग गांव के टोला संपदडीह और बड़ालापांग के बीच शोभा नदी पर एक पुलिया का निर्माण कार्य. चांडिल अनुमंडल में उद्योगों से फैल रहे प्रदूषण को यथाशीघ्र रोकथाम करवाने.  

Advertisement

चांडिल अनुमंडल में जंगली हाथियों की आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं हाथियों द्वारा खेतों में लगे धान को बर्बाद कर रहे हैं जिसके कारण ग्रामवासी किसानों को काफी सुविधा एवं कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों का एकमात्र उपजाऊ का साधन खेती-बड़ी है विगत एक दो वर्षों से ग्रामीणों को शाम होते ही घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है एवं ग्रामीणों के जान माल की भी क्षति हो रही है जिसके कारण आम जनता पूरी तरह से त्रस्त है चांडिल अनुमंडल के सभी ग्रामों में जंगली हाथियों के आतंक को रोकने हेतु हाथी की संरक्षण स्थल की व्यवस्था तथा नियंत्रण भागने की कृपा की जाए आदि जैसे विभिन्न 10 मांगों की ज्ञापन सौंपी‌।

ताजा खबरें

WhatsApp