होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
Resized Sharma Furniture Banner 2-02
previous arrow
next arrow
03 (29)
04
previous arrow
next arrow

 

जिला फुटबॉल लीग 2024 अर्जुना कप का हुआ समापन, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा और खरसावा विधायक दशरथ गागराई हुए शामिल, खिलाड़ियों में भरा जोश

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

01 (48)
02 (50)
previous arrow
next arrow

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): कुचाई के बिरसा स्टेडियम में सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्टस एसोसिएशन द्वारा आयोजित 24 वां जिला फुटबॉल लीग-2024 ’अर्जुना कप’ रंगारंग सांस्कुतिक कार्यक्रम के बीच सर्म्पन हो गई। जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप का विधिवत शुभआरंभ झारखंड के पूर्व मुंख्यमंत्री सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंड़ा, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा आदि ने गुब्बारा छोड़कर खिलाडियो से प्ररिचय प्राप्त कर किया। अर्जुना कप जिला फुटबॉल लीग के फाइनल मैच में पेनल्टी शूट ऑउट में सेवन ए साइट फुटबॉल एसोसिएशन सरायकेला खरसावां टीम को 4-3 से पराजित कर आवासीय फुटबॉल सेंटर खरसावां की टीम चौम्पियन बनी।

मौके पर पूर्व मुंख्यमंत्री श्री मुंडा ने कहा कि विश्व का मैदान आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। इसकी तैयारी खुद और अपने आप को करना है। आप कुचाई फुटबॉल मैदान में जिला फुटबॉल लीग खेल रहे हैं। खेल के क्षेत्र में जीवन को आगे बढ़ाने की कहानी शुरू हो रहा है। कहां तक पहुंचना है। यह आपको सुनिश्चित करना होगा।

उन्होंने कहा कि फुटबॉल हमारे जीवनशैली में जुड़ा है। खिलाड़ियों का उद्देश्य,लक्ष्य और विजन के साथ खेलना चाहिए। हम जब भी मैदान में खेलेंगे संकल्प के साथ खेलेंगे। तभी जीतेगा भारत और वह भारत आप हैं। वह भारत कण-कण में है,वह भारत जन जन में है, वह भारत देश की बड़ी ताकत है। आपकी जीत देश की जनता की जीत है। आपका खेल आपका जीत मात्रा आपका नहीं है। वह इस राष्ट्र का है। उसे नाते आप जैसे खिलाड़ी राष्ट्र की संपदा है। अपनी संपदा को अच्छे तरीके से संभाल कर आगे बढ़ाना किसी भी राष्ट्र का सबसे बड़ा ताकत है। और वह कार्य चल रहा है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल रहा है। खेल को नए तरीके से आजीविका के साथ बढ़ाया जा रहा है और गांव, कस्बे, टोल से खिलाड़ी उभर कर नजदीक आए हैं।

श्री मुंडा ने कहा कि फुटबॉल खेलने वाला यह खिलाड़ी से मैं यह कहना चाहता हूं कि यदि किसी राष्ट्रीय स्तर पर विजेता बनते हैं। तो वह आपकी जीत आपके परिवार की जीत तक सीमित नहीं होती वह देश की जीत बन जाती है। इस दौरान उडिसा और झारखंड महिला टीमों के बीच प्रदर्शनी मैच खेला गया।

कोल्हान का सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल है-गागराई
खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि कोल्हान का सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल है। खेल भी हमारे जीवन की एक अभिन्न हिस्सा है।जिले की मिट्टी में खेल प्रतिभाओं अंकुर भंडार है। खेल के क्षेत्र में जिले की प्रतिभाए देश में ही नहीं विदेशों में लोहा मनवा चुके है। मुझे आशा ही नही पुर्ण विश्वास है कि जिले के खिलाडी देश ही नही पुरी दुनिया का नेतृत्व करेंगे। जब हिम्मत हो तो मुश्किलें बाधा नही बनती।

उन्होंने कहा कि यह उन खिलाडियों की सोच है,जो धैर्य के साथ अपने लक्ष्य पर नजर टिकाये रहते है। उनकी मेहनत ही उनकी ताकत है और धैर्य ही उनका मित्र होता है। ऐसे ही इरादों के साथ खेल में खिलाडी अपना कैरियर बनाने में लगे है। जबकि जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि समर्पित लोगों के सहयोग से जिले ने खेल में अपना स्थान बनाया है। जिले में खेल प्रतिभाओं का अकूत भंडार है और एसोसिएश्न ने शनैःशनैः इन्हें तराशने का काम किया है।

कलाकारों ने दर्शको को किया भावविभोर
अर्जुना कप के समापन समारोह में संस्कृति झलक देखने को मिली। खरसावां के कलाकारों ने स्वागत नृत्य और संबलपुरी नृत्य की भव्य प्रस्तृती देकर दर्शको को भावविभोर कर दिया।

इन्हे मिला अर्जुना खेल रत्न
जिला स्पोर्टस एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप और कोल्हान कप के समापन समारोह में खेल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने एवं इस क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने के लिए दस व्यक्तियों को अर्जुना खेल रत्न एवार्ड से सम्मानित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जन मुंडा एवं विधायक दशरथ गागराई,जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, पुर्व विधायक मंगल सिंह सोय, श्री झारखंड सिमेंट, उमेश सिंहदेव, अशोक प्रधान, अनुराग सोय, संजय कुमार सोय, संजय सुंडी, यमुना गोप, अनुप सिंहदेव, प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, उदय सिंहदेव आदि को सम्मानित किया गया।

ये थे मौजुद
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जन मुंडा, विधायक दशरथ गागराई, जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, पुर्व विधायक मंगल सिंह सोय, बीडीओ साधु चरण देवगम, डीएसए सचिव मो दिलदार, उमेश सिंहदेव, प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपुत, अशोक प्रधान, अनुराग सोय, संजय कुमार सोय, संजय सुंडी, यमुना गोप, अनुप सिंहदेव, प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, उदय सिंहदेव, सुधीर मंडल, पिनु दुबे, थाना प्रभारी गौरव कुमार, थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, सत्येन्द्र कुम्हार, लखीराम मुंडा, राम सोय, भरत सिंह मुंडा, धमेन्द्र सिंह मुंडा, मुन्ना सोय, पिनाकी रंजन आदि मौजुद थे।

 

---Advertisement--- 

 

Related Post

Leave a Comment