Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने किया फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन

By Goutam

Published on:

 

युवा कांग्रेस
 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खरसावां प्रखंड क्षेत्र के पाउड़ी शिव मंदिर क्लब जोजोपी, बड़ाबाम्बो द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा उपस्थित होकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को कीक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा हमारे झारखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र में फुटबॉल खेल का एक अलग महत्व है। यह एक ऐसा मंच है जिससे फुटबॉलर अपनी मेहनत एवं लगन से एक नई ऊंचाई को प्राप्त कर सकते हैं। खिलाड़ियों को हमेशा लक्ष्य निर्धारित करअनुशासन से खेलने की आवश्यकता है। प्रतियोगिता का पहला मैच गोडफादर एफ सी बनाम ए. बी. सी. सोनपोस के बीच खेला गया। इस मैच में गॉडफादर एफ सी की टीम 1-0 से विजयी रही।

Dayal Builder
Srinath

मौके पर ग्राम प्रधान संतोष नायक, बबलू पूर्ति, सत्यवान गागराई, देवेन नायक, किशन प्रमाणिक सहित काफी संख्या में खिलाड़ी एवं दर्शकगण मौजूद थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp