Advertisement

पिकनिक के बहाने दिव्यांगों ने डिमना में बनाई रणनीति, नगर निगम और नगर परिषद चुनाव में दिव्यांगों की भागीदारी पर हुई चर्चा

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला के दिव्यांगों ने रविवार को डिमना में पिकनिक मनाया। पिकनिक के बहाने दिव्यांगों ने रणनीति बनाई। जिसमें आगामी नगर निगम, नगर परिषद के चुनावों पर विस्तार रूप से चर्चा किया। इस अवसर पर विधायक सरयू राय भी दिव्यांगों के साथ मिलकर उनके हौसला को बढ़ाया।

Advertisement
Advertisement

पिकनिक के दौरान सभी ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि पूर्वी सिंहभूम जिला के नगर निगम और नगर परिषद में दिव्यांगों का राजनीति में भागीदारी होना अति आवश्यक है। क्योंकि यह समाज के बहुत पिछड़े हुए व्यक्ति हैं और जब तक दिव्यांगों का विकास नहीं होगा, समाज, राज्य अथवा देश का विकास होना असंभव है। सबका साथ, सबका विकास तभी हो सकता है, जब दिव्यांगों को राजनीति भागीदारी मिले। आने वाले नगर निगम एवं नगर परिषद के चुनावों में पूरी दमखम के साथ अपना भागीदारी पेश करेंगे।

Dayal Builder
Srinath

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉक्टर विशेश्वर यादव, प्रोफेसर अशोक कुमार रब्बानी, डॉक्टर विजय शंकर प्रसाद, अरविंद देशबंधु, अरुण कुमार सिंह, मोहम्मद मुख्तार आलम, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, मनु महाराज, मोहम्मद रिजवान, अन्यय चौधरी, मोहम्मद नसीम, राज किशोर प्रसाद, नरेंद्र कुमार, सपन मांझी, विजय प्रसाद सिंह,  राजन कुमार, रोशन कुमार, डॉक्टर महेंद्र प्रसाद के अलावा सैकड़ों दिव्यांग साथी मौजूद थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp