Advertisement

जाति आधारित गणना 2022 को लेकर नालंदा DM ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/नालंदा (रिपोर्ट- विकास कुमार): बिहार जाति आधारित गणना 2022 को लेकर नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इस गणना कार्य के तहत 7 जनवरी से 22 जनवरी की अवधि में सभी गणना चार्ज में मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

यह कार्य प्रगणकों द्वारा पर्यवेक्षकों के पर्यवेक्षण में किया जाएगा। फील्डस्तर पर कार्य प्रारंभ होने से पूर्व सभी संलग्न पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 16 दिसंबर को जिला स्तरीय पदाधिकारियों को मास्टर ट्रेनर द्वारा आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा। 19 दिसंबर से 23 दिसंबर की अवधि में सभी चार्ज अधिकारी, फील्ड मास्टर ट्रेनर एवं तकनीकी सहायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत फील्ड मास्टर ट्रेनर द्वारा 24 दिसंबर से प्रखंडों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Dayal Builder
Srinath

जाति गणना कार्य हेतु जिला स्तर पर कार्मिक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, सामग्री वितरण/वापसी कोषांग, गणना किट प्रबंधन कोषांग, आईटी कोषांग, विधि व्यवस्था कोषांग, वित्तीय प्रबंधन कोषांग, अनुश्रवण कोषांग तथा प्रिंटिंग/प्रचार प्रसार कोषांग का गठन किया गया है।

Advertisement

जिलाधिकारी ने गणना कार्य में संलग्न सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संबंधित प्रपत्र उपलब्ध कराते हुए हैंड्स ऑन प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया। सभी चार्ज पदाधिकारियों को गणना कार्य हेतु अलग-अलग कोषांगों का गठन कर सूचित करने को कहा गया। नवगठित नगर निकायों में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी आवश्यक मानव बल की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए कोषांग गठन की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी एवं इस कार्य हेतु जिला स्तर पर गठित सभी नौ कोषांग के नोडल पदाधिकारी तथा कोषांग के नोडल पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी चार्ज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी आदि जुड़े थे।

ताजा खबरें

WhatsApp