Advertisement

कुचाई भाजपा कार्यालय में मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर) : कुचाई प्रखंड स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को याद किया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ.मुखर्जी के जीवन,उनके विचारों तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Dayal Builder
Srinath

भाजपा नेताओं ने कहा कि डॉ.मुखर्जी के आदर्श आज भी देश के युवाओं और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हैं। उन्होंने “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” के अपने सिद्धांत के माध्यम से राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया था। कार्यकर्ताओं से उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र की सेवा करने का आह्वान किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर जीप सदस्य जींगी हेंब्रम प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी अधयक्ष दास सोय अश्विनी सिंह देव आसु हेंब्रम मधुसूदन दास धमेंद्र सांडिल मनोज मुदुइया समेत भाजपा के कई पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं युवा मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन देशभक्ति, त्याग और समर्पण का प्रतीक है तथा उनके विचार सदैव आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे

ताजा खबरें

WhatsApp