Advertisement

पटमदा में DTO ने चलाया जांच अभियान, गिट्टी लदे 2 हाइवा जब्त, दोनों वाहन था ओवरलोड, चालान प्रस्तुत नहीं कर पाने पर हुई कार्रवाई

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: पटमदा के कमलपुर थाना क्षेत्र में जिला परिवहन पदाधिकारी  दिनेश रंजन द्वारा जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बांगुड़दा साहेब बांध के पास अवैध गिट्टी लदे दो हाइवा को जप्त किया गया।

Advertisement
Advertisement

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि नियमित जांच के क्रम में दो वाहनों को रोकने पर पता चला कि वाहन में ओवरलोड है। चालान मांगने पर दोनों के चालक कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाये। जांच अभियान शाम में साढ़े 4 बजे से साढ़े 6 बजे तक चलाया गया । दोनों जप्त हाइवा को कमलपुर थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।

Dayal Builder
Srinath

जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि बिना वैध कागजात/चालान के खनिज का परिवहन करना कानूनन जुर्म है, आगे भी जांच अभियान चलाया जाएगा तथा ऐसा करते पकड़े जाने पर दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp