Advertisement

उत्पाद विभाग की बिरसानगर, मानगो और सोनारी थाना क्षेत्र में कार्रवाई, अवैध शराब भट्टियों को किया ध्वस्त, 2 गिरफ्तार

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: उत्पाद विभाग ने सोमवार को अवैध शराब बिक्री के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से संचालित एक अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया। जबकि काफी मात्रा में जावा महुआ एवं महुआ शराब बरामद किया गया। मौके से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि अवैध शराब चुलाईकर्ता मौके से भागने में सफल रहे।

Advertisement
Advertisement

सहायक आयुक्त उत्पाद पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार बिरसानगर थाना अंतर्गत हुरलुंग में छापामारी कर 01 अवैध महुआ शराब चुलाई भट्टी को ध्वस्त किया गया। घटनास्थल पर शराब चुलाई हेतु रखे गए जावा महुआ को विनष्ट कर दिया गया तथा सप्लाई हेतु तैयार अवैध शराब बरामद कर जब्त किया गया।

Dayal Builder
Srinath

वहीं मानगो थाना अंतर्गत कुमरूम बस्ती एवं सोनारी थाना अंतर्गत कागलनगर में अवैध शराब बिक्री स्थल पर छापामारी कर 02 व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब चुलाईकर्ता के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया।

Advertisement

छापेमारी के क्रम में उत्पाद विभाग के द्वारा करीब 12000 किलोग्राम जावा महुआ एवं 180 लीटर, महुआ शराब बरामद किया गया।

ताजा खबरें

WhatsApp