Advertisement

कुचाई में बीइईओ एवं शिक्षकों का हुआ विदाई समारोह, सेवानिवृत्त एक सरकारी प्रक्रिया- डीएससी

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड संसाधन केन्द्र में शुक्रवार को सेवानिवृत्त बीईईओं सहित सात शिक्षकों के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कुचाई के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कमलेश कुमार को भावभीनी विदाई दी गई।

Advertisement
Advertisement

इसके साथ सेवानिवृत्त शिक्षक किशुन मुर्मू, लक्ष्मीकांत महतो, कुवंर सिंह हाईबुरू,चंद्रवती सोय ताकेश्वर मुंड़ा एवं नुकी महतो शामिल है.कुचाई बीईईओ कमलेश कुमार विगत 31 दिसबंर 2022 को सेवानिवृत्त हो गये थे। जबकि अन्य सेवानिवृत्त शिक्षकगण वर्ष 2022 के अलग अलग तिथियों में अलग-अलग विधालयों में सेवानिवृत्त हुए है।

Dayal Builder
Srinath

इस विदाई समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित जिला शिक्षा अधिक्षक चार्ल्स हेम्ब्रम ने कहा कि विदाई की बेला काफी कष्टदायक होती है। पर जो भी नौकरी में आता है सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त होता है। नौकरी के बाद सेवानिवृत्त हो कर जीवन गुजारना कुछ कष्टप्रद होता है। लेकिन रिटायरमेंट का जीवन परिवार के प्रति समर्पित हो जाता है। सेवानिवृत्त एक सरकारी प्रक्रिया है। अन्य शिक्षकों ने कहा कि इनके कार्यकाल बेहतर रहा। हमेशा अन्य कर्मियों को उनका मार्गदर्शन मिलता रहा। इनके कार्य की सराहना की गई। इस दौरान उन्हे उपहार देकर सम्मानित किया गया व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

Advertisement

इस विदाई समारोह में मुख्य रूप से जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेंब्रम, एपीओ सुभाष हेंब्रम, प्रभारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी, राज्य साधन सेवी तरुण कुमार सिंह, सीआरपी राजकुमार महतो, अरविंद कुमार, मंगल सिंह बेसरा, पंचु मार्डी, मनमोहन कुमार, चमर सिंह मुंडा, आदित्य कुमार, विनोद कुमार, सुधाकर ठाकुर, कृष्णा मोहन महतो, वीरेंद्र कुमार तिवारी, भैरव चंद्र दास, बाबूलाल कच्छप, खिरेंदर मुर्मू, संजय कुमार दास, राम लखन आदि शिक्षक उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp