Advertisement

गोलमुरी पुलिस केंद्र में करंट से मृत वृद्ध सफाईकर्मी के परिजनों से मिले पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, मुआवजे के लिए एसएसपी से किया वार्ता, मिला आश्वासन

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर: गोलमुरी पुलिस केंद्र में रविवार को करंट लगने से गोलमुरी टुइलाडुंगरी निवासी 75 वर्षीय सफाईकर्मी खेमलाल निषाद की मृत्यु हो गई थी। सूचना मिलते ही सोमवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार शोकाकुल परिजनों से मिलने पहुंचें और इस विपदा की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।

Advertisement
Advertisement

मौके से ही भाजपा नेता दिनेश कुमार ने जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर एवं पुलिस उपाधिक्षक सुधीर कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजे से आच्छादित करने का आग्रह किया। बताया कि मृतक अपने परिवार की आजीविका चलाते थें, उनके असामयिक मृत्यु से परिवार में उनकी पत्नी, बेटी एवं अन्य के समक्ष वित्तीय कठिनाईयां उत्पन्न होंगी। दिनेश कुमार ने आग्रह किया की सरकारी मुआवजे के प्रावधानों के तहत अविलंब मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा राशि दी जानी चाहिए।

Dayal Builder
Srinath

एसएसपी कौशल किशोर ने आश्वस्त किया कि विभागीय स्तर से जिला उपायुक्त को संबंधित घटना की सूचना देते हुए मुआवजा देने हेतु लिखित अनुशंसा भेजी जायेगी और इस दिशा में हर संभव प्रयास की जायेगी। भाजपा नेता दिनेश कुमार ने एसएसपी एवं जिला उपायुक्त से इस मामले की संवेदनशीलता के आलोक में अविलंब विभागीय पहल करने का आग्रह किया और अधिकतम मुआवजा राशि दिलाने की माँग की है। इधर इस घटना के बाद से ही मृतक खेमलाल निषाद के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp