Advertisement

पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार ने सोनारी में बाल विहार कार्मेल स्कूल के विशेष बच्चों को किया पुरस्कृत

By Goutam

Published on:

पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार

जनसंवाद, जमशेदपुर: संत मेरी स्कूल एलुमनाई एवं इंटरेक्ट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सोनारी बाल विहार कार्मेल स्कूल में (मूक बधीर) विशेष बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे 130 विशेष बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ अजय कुमार उपस्थित हुए।

Advertisement
Advertisement

बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की अगर आप ने ठान लिया की आपको कुछ बनना है तो शारीरिक कमजोरी आपकी बाधक नहीं हो सकती है। बस आपको ईमानदारी से अपने लक्ष्य को पाने के मेहनत करना होगा। कई दिव्यांगों ने यह साबित करके दिखाया है की असंभव कुछ भी नही बस करने का जज्बा होना चाहिए।

Dayal Builder
Srinath

स्कूल की शिक्षकों की तारीफ करते हुए अजय कुमार ने कहा विशेष बच्चों के लिए किए जा रहे यह कार्य निश्चित रूप से सराहनीय है। जिस निष्ठा और समर्पण भावना से संस्था द्वारा कार्य किए हैं, जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। उन्होंने आश्वस्त किया संस्था को हर संभव सहयोग करेंगे। इससे पूर्व संस्था द्वारा अजय कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

वहीं कार्यक्रम के संबंध में संत मेरी स्कूल एलुमनाई के अध्यक्ष गुरुशरण सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष बच्चों का फन गेम्स के माध्यम से उनका विकास करना है। इस अवसर पर चित्रांकन और कई फन गेम्स का आयोजन किया गया। गुरुशरण सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा नियमित रूप से मेडिकल कैंप, हेल्थ चेकअप कैंपपुरस्कृत के साथ बच्चों के मनोरंजन एवम् विकास के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दौरान विभिन्न खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को डॉ अजय कुमार ने पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर संत मेरी स्कूल की प्राचार्य डॉ. वर्णन डिसूजा, बाल विहार की प्राचार्य सिस्टर अर्षित,सौरभ सिंह,मनजोत गिल,अमृता धंजल,राजीव सिंह, राजा सिंह राजपूत, रईस रिजवी छब्बन, राजीव रंजन,राकेश साहू, अजीत उज्जैन सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp