Advertisement

खरसावां के बासंती मंदिर में धूमधाम से मनाया परशुराम शक्ति सेना कमेटी का तीसरा‌ स्थापना दिवस

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): खरसावां के बासंती मंदिर प्रांगण में सरायकेला खरसावां परशुराम शक्ति सेना कमेटी की ओर से काफी धुमधाम‌ से तीसरा स्थापना दिवस मनाया गया। भगवान परशुराम जी की चित्र पर विधि-विधान पूर्वक पूजा करके फूल माला देकर प्रसाद वितरण किया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर श्री परशुराम शक्ति सेना के केंद्र उपाध्याय सुशील षड़ंगी ने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज की एकता अति आवश्यक है। आज ब्राह्मण समाज राजनीतिक दलों के निशाने पर है। आज राजनीतिक दल एवं सामाजिक संगठन से जुड़ी हुई लोग अपना उल्लू सीधा करने के लिए अपना राजनीतिक हित साधने के लिए ब्राह्मण समाज को अनाप-शनाप बोल रहे हैं व अपमानित कर रहे हैं। आखरी कब तक हम अपमान का घूंट पीकर जीते रहेंगे। अब समय आ गया है कि ब्राह्मण समाज अपने अपमान का बदला लेने के लिए सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहना होगा।

Dayal Builder
Srinath

आपको बता दें कि ब्राह्मण समाज सनातन धर्म में सबसे ऊंची जाति की श्रेणी में आता है। परंतु ब्राह्मण की हालत वर्तमान समय में काफी दयनीय है। ब्राह्मण गरीबी रेखा से नीचे रहकर जीवन यापन करने में विवश हैं। सरकार के द्वारा भी ब्राम्हणों की आर्थिक तथा सामाजिक स्थिति को सुधारने सवारने का कोई पहल नहीं उठाया जा रहा है। वहीं केंद्रीय मंत्री अजय कुमार षड़ंगी ने कहा कि अब समय आ गया हम सब को एकजुट होकर परशुराम शक्ति सेना को मजबूत कर गांव गांव में बैठक करके पंचायत कमेटी का गठन करेंगे।

Advertisement

इस दौरान मुख्य रूप से श्री परशुराम सेना के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुशील षड़ंगी, केंद्रीय मंत्री अजय कुमार षड़ंगी, विप्लव कुमार पाणी, गौरांगो सतपति, रंजन षड़ंगी, अंकित मिश्रा, प्रवीण षड़ंगी, किशोर मिश्रा, ससनी त्रिपाठी, रामनारायण षड़ंगी, सुजीत हाजरा, रघुनाथ पति, सरोज मिश्रा आदि ब्राह्मण समाज गणमान्य उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp