Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

झारखंड में एक साथ 15 आईपीएस का तबादला, जमशेदपुर के पूर्व SSP प्रभात कुमार बने पाकुड़ SP, हृदीप पी.जनार्धन धनबाद के एसएसपी, देखें लिस्ट…

By Goutam

Published on:

 

आईपीएस
 

जनसंवाद डेस्क: झारखंड सरकार ने बुधवार की रात कई 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. गृह निभाग के अवर सचिव के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी की गयी है.

Advertisement
Advertisement

इनका हुआ तबादला 

Dayal Builder
Srinath

सीआईडी के डीजी अनुराग गुप्ता को अपने कार्य के अतिरिक्त एसीबी के डीजी की जिम्मेवारी सौंपी गई है. संचार एवं वायरलेस सेवा के एडीजी आरके मल्लिक को जैप एडीजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसके साथ ही एडीजी मुख्यालय मुरारीलाल मीणा को एडीजी निगरानी सह सुरक्षा झारखंड ऊर्जा विकास निगम बनाया गया है.

Advertisement

गृह विभाग की विशेष सचिव तदाशा मिश्रा को एडीजी रेल और होमगार्ड एडीजी सुमन गुप्ता को एडीजी प्रशिक्षण सह आधुनिकीकरण बनाया गया है. हजारीबाग, पाकुड़ और साहिबगंज को नये एसपी मिले हैं. धनबाद में भी नये एसएसपी की तैनाती गई है. एडीजी प्रशिक्षण प्रिया दुबे को एडीजी होमगार्ड और एडीजी रेल टी कांडाशामी को गृह विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है.

एडीजी मानवाधिकार अखिलेश कुमार झा दक्षिणी छोटानागपुर (रांची जोन) के आईजी होंगे. जैप डीआईजी सुनील भास्कर डीआईजी हजारीबाग होंगे. बोकारो डीआईजी कन्हैया मयूर पटेल को जैप डीआईजी व धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार को दुमका का डीआईजी बनाया गया है. रांची के ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव साहिबगंज एसपी बनाए गए हैं. पाकुड़ एसपी हृदीप पी जनार्दन धनबाद के नए एसएसपी होंगे. जैप छह के कमांडेंट प्रभात कुमार पाकुड़ एसपी व जैप पांच के कमांडेंट अरविंद कुमार सिंह हजारीबाग के एसपी होंगे. जिनकी पदस्थापना नहीं हुई है, वे सभी पुलिस मुख्यालय में योगदान देंगे

ताजा खबरें

WhatsApp