Advertisement

गिरुपानी में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता, कृष्णा एफसी तोडांगड़ी बनी चैंपियन

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई प्रखंड के रूगुडीह पंचायत अंतर्गत गिरुपानी फुटबॉल मैदान में युवा विकास समिति के तत्वावधान में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल एवं समापन समारोह में रूगुडीह पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा एवं विधायक प्रतिनिधि सह प्रखंड अध्यक्ष धमेंद्र सिंह मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

कृष्णा एफसी तोडांगड़ी ने जीता खिताब

Dayal Builder
Srinath

फाइनल मुकाबला कृष्णा एफसी तोडांगड़ी और किषटो ब्रदर्स तमाड के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में कृष्णा एफसी तोडांगड़ी ने जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

Advertisement

पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम को 10 हजार रुपये, उपविजेता टीम तमाड को 7 हजार रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त बारूहातु की टीम को 4 हजार रुपये तथा चतुर्थ स्थान प्राप्त बिजार की टीम को 4 हजार रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

खेल से मिलता है अनुशासन और अवसर

मुखिया करम सिंह मुंडा एवं विधायक प्रतिनिधि धमेंद्र सिंह मुंडा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है।

उन्होंने युवाओं से खेल को गंभीरता से लेने और इसे करियर के रूप में अपनाने की दिशा में प्रयास करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में इंद्रजीत मुंडा, चुनीलाल मुंडा, दुराय मुंडा, हमेंद्र मुंडा, गोपाल मुंडा, कार्तिक स्वांसी, मोलिन मुंडा, गुरुचरण मुंडा, देवीलाल मुंडा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp