Advertisement

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिले स्वर्ण पदक विजेता संतोष बोबोंगा, कनाडा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस बॉडी बिल्डिंग फायर गेम्स में जीते थे दो स्वर्ण पदक

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर) : अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्द्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पश्चिमी सिंहभूम के गोईलकेरा निवासी संतोष बोबोंगा दिल्ली में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा से मिले. पिछले दिनों कनाडा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस बॉडी बिल्डिंग फायर गेम्स में गोईलकेरा निवासी संतोष बंबोंगा ने 2 स्वर्ण पदकों पर जमाया कब्जा था.

Advertisement
Advertisement

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने इस अंतरराष्ट्रीय स्पर्द्धा में संतोष बोंबोंगा के उत्कृष्ठ प्रदर्शन की सराहना करते हुए आने वाले प्रतियोगिताओं के लिये भी शुभकामना दी. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि संतोष बोंबोंगा ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर झारखंड का नाम रौशन किया है.

Dayal Builder
Srinath

मालूम हो कि संतोष बोबोंगा ने कनाडा में 27 से 29 जुलाई तक आयोजित हुए वर्ल्ड पुलिस बॉडी बिल्डिंग फायर गेम्स प्रतियोगिता में 55 किलोग्राम वर्ग और 165 सेंटीमीटर ऊंचाई वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए दोनों में गोल्ड मेडल का खिताब जीता है.

Advertisement

इस दौरान मुख्य रुप से राज्य के पूर्व खेल मंत्री सह चंदनक्यारी के विधायक अमर बाउरी, पूर्व मंत्री सह भवनाथपुर के भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही, हटिया के विधायक नवीन जायसवाल, सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्षा मीरा मुंडा भी मौजूद थे.

ताजा खबरें

WhatsApp