Advertisement

पंचायत भवन के लिए आवंटित सरकारी जमीन अतिक्रमण किए जाने के खिलाफ मुखिया का तीसरे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: जमशेदपुर प्रखंड के उत्तरी करनडीह पंचायत में बनने वाले पंचायत भवन के लिए आवंटित सरकारी जमीन का अतिक्रमण किए जाने के खिलाफ बुधवार को भी लगातार तीसरे दिन अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा।

Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय के बाहर धरना पर बैठी उत्तरी करनडीह पंचायत की मुखिया सीनी सोरेन सहित स्थानीय ग्रामीणों का जमशेदपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य सह उप मुखिया के मुख्य संरक्षक एवं बागबेडा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने अपना पूर्ण समर्थन देने धरना स्थल पर पहुंचे।

Dayal Builder
Srinath

इनके अलावे पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र यादव, राजू पात्रों, राजू बेसरा, पूर्व उप मुखिया शंकर यादव, पंचायत समिति सदस्य संगीता पात्रों, मुखिया सरस्वती टुडू, जोबा माडी, सुमी केराई, उमा मुंडा, सुनील किस्कु भी धरना स्थल पर पहुंचकर अपना पूर्ण समर्थन और सहयोग दिए।

Advertisement

वार्ड सदस्य सह उप मुखिया के मुख्य संरक्षक एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि जनहित से संबंधित मांगों पर अभिलंब संबंधित पदाधिकारी संज्ञान में लेकर समाधान नहीं करते हैं तो जमशेदपुर प्रखंड के समस्त पंचायत प्रतिनिधि एकजुट होकर उग्र आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।

वहीं मुखिया सीनी सोरेन ने आज सिविल सर्जन जुझार माझी को लिखित पत्र देकर धरना स्थल पर बैठे पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की स्वास्थ्य की जांच की मांग की है। दूसरी तरफ अनुमंडल पदाधिकारी को भी धरना स्थल पर आकर जनहित से संबंधित मांगों पर कार्रवाई करने हेतु लिखित आवेदन दी है।

ताजा खबरें

WhatsApp