Advertisement

अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर अटल विचार वाहिनी करेगी भव्य समारोह आयोजित, जयंती पर सम्मानित होंगे अटल जी के विचारों से जुड़े बुजुर्ग- काले

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में “अटल विचार वाहिनी’’ द्वारा भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

श्री काले ने झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को उनके दिल्ली आवास पर भेंट करके इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर श्री काले ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भाँति यह कार्यक्रम विशेष रूप से “श्रद्धेय अटलजी’’ को समर्पित है जो उनकी विचारधारा से जुड़े हुए लोगों को प्रत्येक वर्ष आयोजन समिति की और से सम्मानित किया जाता है।

Dayal Builder
Srinath

इस कार्यक्रम के सफल एवं भव्य आयोजन के सभी पहलुओं की देख-रेख एवं निरन्तर मार्गदर्शन के लिए आयोजन समिति इसका ध्यान रखेगी। काले ने बताया की यह आयोजन गैर राजनैतिक है और इस आयोजन में सभी आमंत्रित रहते है। काले ने कहा की बाजपयी जी के ये दो शब्द काफ़ी प्रेरणा देते है की “छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, और टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता’’

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp