Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता व खुंटी सांसद कालीचरण मुंडा पहुंचे दिवंगत पत्रकार शेख अलाउद्दीन के आवास, परिवारों को दी सांत्वना

By Goutam

Published on:

 

पत्रकार शेख अलाउद्दीन
 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): मंगलवार को सड़क हादसे में मारे गए वरिष्ठ पत्रकार शेख अलाउद्दीन की परिजनों से गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता एवं खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा मुड़िया स्थित दिवंगत पत्रकार के आवास मिलने पहुंचे। परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दुख के इस घड़ी में साथ खड़ा होने की बात कही। उन्होंने दिवंगत पत्रकार की आत्मा की शांति की कामना की।

Advertisement
Advertisement

खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि पत्रकार देश के आईना होते हैं। पत्रकार के माध्यम से देश-विदेश की खबर देखने को मिलता है। आज वरिष्ठ पत्रकार शेख अलाउद्दीन हमारे बीच से चला जाना काफी दुखदाई का विषय है। वहीं खुंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने कुचाई प्रखंड क्षेत्र के तोडांगडीह बारुहातु व सोसोडीह गांव पहुंचे परिजनों से मिले व अपने संवेदना जताई।

Dayal Builder
Srinath

सांसद कालीचरण मुंडा ने क्षेत्र के जनता की की हर सुख दुख में खड़ा रहने का भरोसा दिलाया है। बता दें कि बारुहातु गांव से बारात जाने के दौरान बिजली तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई थी।वहीं बुधवार की रात सड़क दुघर्टना से तोडांगडीह निवासी भागीरथी महतो की मौत हो गई।

Advertisement

मौके पर सांसद कालीचरण मुंडा के आप्त सचिव विक्की कुमार, कांग्रेसी नेता छोटाराय किस्कू, पूर्व मुखिया मानसिंह मुंडा, मोहम्मद मुशाहिद, प्रखंड अध्यक्ष फागु मुंडा, दशरथ उरांव, गुलाब सिंह सोय, राशिक लाल सोय, श्याम लाल सोय, बगुन सोय, मांगता समद, सुखारी सिंह मुंडा, नरेश सोय, हीरालाल सरदार आदि मौजूद थे।

ताजा खबरें

WhatsApp