Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

10 फरवरी को मनेगी हिंदूवादी नेता स्वर्गीय बी के त्रिवेदी की 81 वीं जन्म जयंती, अखाड़ा समिति के लोगों को किया जाएगा सम्मानित

By Goutam

Published on:

 

 

सोशल संवाद/जमशेदपुर: साकची स्तिथ होटल दयाल इंटरनेशनल में आगामी 10 फरवरी 2022 को हिंदू हृदय सम्राट स्वर्गीय बी के त्रिवेदी के 81 वीं जन्म जयंती समारोह कार्यक्रम के उपलक्ष पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

Advertisement
Advertisement

इस प्रेस वार्ता में जय महाकाल सेवा संघ के मुख्य संरक्षक नीरज सिंह ने बताया कि अपने आगे आने वाली पीढ़ी को हमारे हिंदू हृदय सम्राट बी के त्रिवेदी जी जो मानगो पुरलिया रोड नंबर 14 अखाड़ा समिति के लाइसेंसी भी थे उनके द्वार किये गए धर्म और हिन्दुत्व के कार्यों को बताया जाएगा।

Dayal Builder
Srinath

श्री सिंह ने जानकारी दी की इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास शामिल होंगे और मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सांसद, पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडे शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 10 फरवरी को संध्या 5:00 बजे से मानगो राजस्थान धर्मशाला के समीप आयोजित होगा।

Advertisement

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए नीरज सिंह ने कहा की कर्यक्रम की शुरुआत 51 पंडितों के द्वारा शंख ध्वनि और मंत्र उच्चारण के साथ शुरू होगा। जिसके बाद अखाड़ा समिति के लोगों को सम्मानित किया जाएगा और कार्यक्रम में भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।

स्वर्गीय बी के त्रिवेदी के पुत्र नितिन त्रिवेदी ने बताया की इस कार्यक्रम में बी के त्रिवेदी के साथ हिंदुत्व और धर्म के लिए काम कर चुके सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक छेत्र के लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है हमारी ओर से इन सभी लोगों को सम्मानित करने का काम किया जायेगा। वरिष्ठ भाजपा नेता दशरथ चौबे ने कहा की स्वर्गीय श्री श्री बी के त्रिवेदी जी ने हिन्दू धर्म और समाज के लिए अपनी पूरी ज़िन्दगी लगा दी जिस कारण आज भी हम लोग उनको आदर सम्मान की भावना से उनका नाम लेते हुए उन्हें स्मरण करते हैं।

इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक चौहान, श्री गंगा साहू, नीलकमल शेखर और पुरषोत्तम (छोटन) मिश्रा मौजूद थे।

ताजा खबरें

WhatsApp