Advertisement

जुगसलाई में हरहरगुट्टू के युवक की ट्रेन से कटकर मौत, कल ही मनाया था अपना 17वां जन्मदिन, परिजनों में मचा कोहराम

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत हरहरगुट्टू बाजार मैदान निवासी युवक राजकुमार ने जुगसलाई दुखु मार्केट के समीप डाउन लाइन में ट्रेन के नीचे कटकर आत्महत्या कर ली, फिलहाल रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

इस घटना के बाद डाउन लाइन में लगभग 20 मिनट तक ट्रेन का परिचालन अवरुद्ध रहा, डाउन लाइन में शव देख हावड़ा मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस के चालक ने ट्रेन को डाउन लाइन में खड़ी कर दी, जिसकी वजह से लगभग आधे घंटे रेलवे फाटक भी जाम रहा।

Dayal Builder
Srinath

जानकारी मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अचानक से डाउन लाइन में लोकल ट्रेन पार होने के दौरान अंतिम बोगी और रेलवे ट्रैक के बीच में कूदकर आत्महत्या कर ली।

Advertisement

घटना के संबंध में परिजनों को भी पता चलने पर परिजन रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और शव की पहचान करते हुए कहा कि राजकुमार ने बुधवार को ही अपने घर में अपना जन्मदिन मनाया था। घर में सभी लोग काफी खुश थे। आज सुबह 10 बजे वह घर से निकला और फिर लौट कर नहीं आया। बताया जा रहा है कि उसने गुरुवार को दिन के 2 बजे के आस-पास जुगसलाई रेलवे फाटक पर एक यात्री ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। उसने इस तरह का कदम क्यों उठाया इसके बारे में परिवार के लोग भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

ताजा खबरें

WhatsApp