होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 2-02
previous arrow
next arrow

 

 

भीषण गर्मी को देखते हुए झारखंड में KG से 12 वीं तक की कक्षाएं 15 जून तक बंद रखने का आदेश

By Goutam

Updated on:

 

---Advertisement---

sd3
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2026-06-21 at 18.34.08
previous arrow
next arrow

जनसंवाद, जमशेदपुर:  झारखंड में सुबह होते ही आसमान से आग बरस रहा है। पूरे राज्य में भीषण गर्मी का सितम जारी है। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए झारखंड सरकार ने KG से लेकर 12 वीं तक की कक्षाएं बंद करने का फैसला किया है। वहीं राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने भीषण गर्मी को देखते हुए DC ने पूर्वी सिंहभूम जिले में संचालित सभी कोटि के स्कूल 15 जून तक बंद रखने का आदेश दिया है।

Provider 1 Provider 2

राज्य सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में पूर्वी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी जमशेदपुर  सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा गर्मी के प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिला में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/ गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में वर्ग- KG से वर्ग-12 तक की कक्षाएं दिनांक-12.06.2024 से दिनांक-15.06.2024 तक के लिए बंद किए जाने का आदेश दिया गया है।

उक्त अवधि के उपरांत सभी कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होंगी। निजी विद्यालयों का संचालन संबंधित विद्यालय के दिशा-निर्देश के अनुरूप आरटीआई अधिनियम एवं प्रबंधन के प्रावधानों के तहत संचालित होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है।

 

---Advertisement--- 

 

Related Post