Advertisement

पारा चिकित्साकर्मी का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, मांगे पूरी नहीं होने पर 24 जनवरी से करेंगे भूख हड़ताल

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: जिला सिविल सर्जन कार्यालय के सामने झारखण्ड अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ के द्वारा स्थायीकरण की मांग को लेकर आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दिया गया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर मौजूद पारा चिकत्साकर्मी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि अनुबंधित कर्मचारी पिछले 18 साल से काम कर रहें हैं। सरकार केवल स्थायीकरण करने का केवल आश्वासन दे रही है, लेकिन आज तक स्थायीकरण नहीं किया गया। यदि हमलोगो की मांग पूरी नहीं होती हैं तो अगले 24 जनवरी से भूख हड़ताल पर बैठ जायेंगे।

Dayal Builder
Srinath

हड़ताली कर्मचारियों ने बताया कि इस महंगाई के दौर पर हमलोगो को कम मानदेय मे घर चलाने में काफी दिक्क़त हो रही हैं। सरकार हमलोगो की बात को भी सुने। एनम संघ के अध्यक्ष कांति सिंह और प्यारी कुजूर ने कहा कि सरकार हमलोगो के मांग को जल्द पूरा करें नहीं तो 24 जनवरी से भूख हड़ताल पर रहेंगे। वहीं झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारि संघ ने भी आंदोलन को समर्थन किया।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp