Advertisement

पंचायत प्रतिनिधियों का जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय के सामने लगातार पांचवे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: जमशेदपुर प्रखंड के उत्तरी करनडीह पंचायत स्थित में प्रस्तावित आंवटित जमीन में पंचायत भवन निर्माण को लेकर आज शुक्रवार को पांचवे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। वही स्वास्थ्य विभाग के टीम ने धरना स्थल पर आकर धरना दे रहे लोगों का कुशलक्षेम पूछने के बाद स्वास्थ्य की जानकारी भी हासिल किए। धरना स्थल पर जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक एवं कुसुम पूर्ति ने आकर अपना पूर्ण समर्थन और हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दी है।

Advertisement
Advertisement

सभा को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक एवं कुसुम पूर्ति ने संयुक्त रूप से मांगे को जायज ठहराते हुए जिले के उपायुक्त से बात कर कार्रवाई करने की भी आश्वासन दी है। वही पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र यादव,राजु पात्रो ने संयुक्त रूप से कहा कि हर हाल में  प्रस्तावित आवंटित जमीन में पंचायत भवन का निर्माण होना चाहिए।

Dayal Builder
Srinath

अनिश्चितकालीन धरने का नेतृत्व कर रही मुखिया सीनी सोरेन ने कहीं की हमारी मांगों नहीं मांगी गई तो मजबूरन बहुत जल्द भूख हड़ताल पर हम ग्रामीणों के साथ बैठ जाएंगे। दामोदर सनी बाबा ने भी अपना पूर्ण समर्थन इस मंच पर आकर दिए है।

Advertisement

अनिश्चितकालीन धरना पर मुख्य रूप से मुखिया संघ के सरस्वती टुडू, मायावती टूडू, रमेश सिंह, उमा मुंडा, नीनु कुदादा, मीना देबी, लीना मुंडा, पंचायत समिति सदस्य संगीता पात्रो, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजू बेसरा, महेंद्र अल्डा, भीमचरण माडी, भरत सिंह सहित कई लोगों ने संबोधित किया है।

ताजा खबरें

WhatsApp