Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

आदित्यपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 352 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ अंतर्राज्यीय ड्रग कारोबारी गिरफ्तार, कार जब्त

By Goutam

Published on:

 

 

सोशल संवाद/आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर कारोबारियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र स्थित शिवा नर्सिंग होम के पास से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी अंतर्राज्यीय ड्रग कारोबारी को 352 पुड़िया ब्राउन शुगर और एक इनोवा कार के साथ गिरफ्तार किया है।

Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए सरायकेला के एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवा नर्सिंग होम के पास कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। तत्काल एक टीम का गठन किया गया। जहां टीम ने शिवा नर्सिंग होम के पास खड़े इनोवा कार के समीप से एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया।

Dayal Builder
Srinath

पूछताछ के क्रम में उसने अपना नाम सैयद उल रहमान उर्फ बाबू अली बताया जो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला के तहमोरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से 352 पुड़िया ब्राउन शुगर जिसका वजन 29.81 ग्राम, दो पुड़िया भूरे रंग का पाउडर, जिसका वजन 5.74 ग्राम, एक इनोवा कार संख्या JH 05N- 8411, मिक्सर, ब्राउन शुगर पैकिंग के लिए प्लास्टिक पैकेट, मोबाइल फोन आदि बरामद किया है।

Advertisement

छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी में मुख्य रूप से आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार के अलावा सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र टूडू, एएसआई रासबिहारी यादव, अनिल सिंह समेत सशस्त्र बल शामिल थे।

 

ताजा खबरें

WhatsApp