Advertisement

विद्यार्थियों के समर्थन में भाजपा का शांतिपूर्ण जमशेदपुर बंद, डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में बिष्टुपुर में निकाला शांतिपूर्ण पैदल मार्च

By Goutam

Published on:

विद्यार्थियों के समर्थन में जमशेदपुर बंद

जनसंवाद, जमशेदपुर। विद्यार्थियों के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में भाजपा बिष्टुपुर मंडल के नेतृत्व में मंगलवार को बिष्टुपुर सहित पूरे जमशेदपुर बंद का आयोजन किया गया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिष्टुपुर राम मंदिर से शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला। मार्च बिष्टुपुर थाना गोलचक्कर तक पहुंचा और पुनः राम मंदिर लौटकर समाप्त हुआ।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों के साथ न्याय की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

Dayal Builder
Srinath

जटाशंकर पांडे ने कहा- विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Advertisement

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जटाशंकर पांडे ने कहा कि विद्यार्थियों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ भाजपा मजबूती से उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य किसी भी परिस्थिति में राजनीतिक लापरवाही या अन्याय की भेंट नहीं चढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से विद्यार्थियों के अधिकार एवं न्याय की लड़ाई लड़ती रहेगी।

मारुति नंदन पांडेय ने जताया आभार

भाजपा बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय ने जमशेदपुर बंद को सफल बनाने के लिए नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोगों ने विद्यार्थियों के न्याय की मांग को मजबूती प्रदान करते हुए लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपना समर्थन दिया। यह जनसमर्थन दर्शाता है कि जमशेदपुर अन्याय के विरुद्ध एकजुट होकर खड़ा है।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश शुक्ला, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, जिला कार्यसमिति सदस्य हरि किशोर तिवारी एवं महेश्वर प्रताप सिंह, बिष्टुपुर मंडल प्रभारी तन्मय झा, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरंजन राय एवं ललन द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मार्च में बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय, राजेश कुमार सिंह, महामंत्री विश्वनाथ दीप, मंडल उपाध्यक्ष अशोनि मुखी, कार्यालय मंत्री प्रदीप मूर्ति, बीरेन मानसिंह, कोषाध्यक्ष पीनाकी ठक्कर, श्रवण कुमार और देवदत्त मुखर्जी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।

ताजा खबरें

WhatsApp