Advertisement

जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने किया नामांकन, पिता व वरिष्ठ भाजपा नेताओं का लिया आशीर्वाद….

By Balram Panda

Published on:

जमशेदपुर / Balram Panda : गुरुवार को नामांकन दाखिल करने से पहले भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन ने अपने पैतृक गांव जिलींगगोड़ा पहुंचे. जहां उन्होंने सबसे पहले अपने पिता चम्पाई सोरेन और भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश हांसदा व दशरथ हांसदा का आशीर्वाद लिया.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

इस दौरान उन्होंने कहा कि माता- पिता और गुरु से बड़ा कोई नहीं है. पार्टी ने मुझे इस क्षेत्र से पहली बार नेतृत्व करने का अवसर दिया. मेरा हमेशा से घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विकास के रथ को आगे ले जाने की प्राथमिकता रही है. मेरा प्राथमिकता रहेगा कि क्षेत्र का विकाश करना और हर जरूरत मंद को उनका हक दिलाना, इससे पूर्व उन्होंने वीर शहीदों को नमन कर उन्हें याद किया. बता दे कि बाबूलाल सोरेन अपने समर्थकों के साथ घाटशिला विधानसभा से नामांकन दाखिल करेंगे.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp