जमशेदपुर : झामुमो नेता गणेश महाली ने शनिवार को जमशेदपुर के उलियान में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उनका आत्मीय स्वागत किया, इस दौरान दोनों के बीच संगठन और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई, गणेश महाली ने मुख्यमंत्री से स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया.
मुलाकात के बाद गणेश महाली ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मार्गदर्शन पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ता झारखंड की अस्मिता, अधिकार और विकास के मुद्दों को लेकर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करते रहेंगे.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलने और उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है, संगठन को मजबूत करने और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने के लिए कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रहेंगे, गणेश महाली ने कहा कि झामुमो की राजनीति का केंद्र झारखंड के लोगों के अधिकार और हित हैं और पार्टी कार्यकर्ता इन मुद्दों को लेकर मजबूती से जनता के बीच काम करते रहेंगे.
मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर गणेश महाली ने इसे आत्मीय और उत्साहवर्धक बताते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक स्तर पर और अधिक सक्रिय होकर काम करने की प्रेरणा देता है, मुलाकात के दौरान राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई, गणेश महाली ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहेंगे.



































