Advertisement

सब जूनियर राज्य हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए जमशेदपुर बालिका टीम घोषित, मानगो में होगा मुकाबला

By Goutam

Updated on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। प्रथम सब जूनियर बालिका राज्य हैंडबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए जमशेदपुर टीम की घोषणा कर दी गई है। यह प्रतियोगिता मानगो स्थित ब्लू बेल्स इंग्लिश हाई स्कूल परिसर में आयोजित की जाएगी, जहां राज्यभर की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर जिला हैंडबॉल संघ की ओर से जारी सूची में कुल 15 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में रिशिका, लाडली, लिशा, मेघा, श्रुति, खुशी, लक्ष्मी, शमीरा, फिजा, आध्या, तनुश्री, सुमन, दीया, सांझ और जागृति शामिल हैं।

Dayal Builder
Srinath

कोच और मैनेजर की जिम्मेदारी तय

Advertisement

टीम के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की जिम्मेदारी कोच साहेब अली को सौंपी गई है। वहीं टीम मैनेजर के रूप में मनोरंजन मोहंती खिलाड़ियों के साथ रहेंगे।

खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

टीम घोषणा के बाद खेल प्रेमियों और जिला हैंडबॉल संघ के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उम्मीद जताई कि जमशेदपुर की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगी।

जिला हैंडबॉल संघ ने कहा कि खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया के दौरान बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है और टीम पूरी तैयारी के साथ चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी।

ताजा खबरें

WhatsApp