Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 8 सितंबर को XLRI ऑडिटोरियम में, 1990 छात्राओं ने कराया रजिस्ट्रेशन; 54 को मिलेगा स्वर्ण पदक

By Goutam

Published on:

 

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह
 

जनसंवाद, जमशेदपुर। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में 5 सितंबर 2026 को कुलपति प्रो. इला कुमार की अध्यक्षता में सिदगोड़ा प्रांगण स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में कुलपति ने विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षांत समारोह की तैयारियों और शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी दी।

Advertisement
Advertisement

8 सितंबर को XLRI ऑडिटोरियम में होगा दीक्षांत समारोह

Dayal Builder
Srinath

कुलपति प्रो. इला कुमार ने बताया कि जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 8 सितंबर को XLRI ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में CSIR के निदेशक एवं राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला के डॉ. संदीप घोष चौधरी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह की तैयारियां राज्यपाल के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी की जा रही हैं।

Advertisement

1990 छात्राओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 54 को मिलेगा स्वर्ण पदक

इस वर्ष कुल 1990 छात्राओं ने दीक्षांत समारोह के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। समारोह में 54 छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। वहीं पहली बार विश्वविद्यालय की चार शोधार्थी छात्राओं को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की जाएगी।

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर पर NEP पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया गया है, जिसे उन्होंने विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि बताया।

पहली बार कई श्रेणियों में छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित

दीक्षांत समारोह में पहली बार चांसलर की उपाधि, NSS वॉलंटियर्स और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। उपाधि प्राप्त करने वाली छात्राओं को विश्वविद्यालय के लोगो वाले अंगवस्त्र प्रदान किए जाएंगे।

अर्थशास्त्र की टॉपर छात्रा को डॉ. रेखा झा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में एकेडमिक परेड भी आयोजित होगी, जिसमें सीनेट, सिंडिकेट, एकेडमिक काउंसिल के सदस्य और स्थायी शिक्षक शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान डिजिटल डिस्प्ले की भी व्यवस्था की गई है।

ड्रोन स्किल और ISRO स्पेस सर्टिफिकेट कोर्स की योजना

कुलपति ने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। दो एमओयू के माध्यम से ड्रोन स्किल और ISRO स्पेस सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने की योजना है। इन पाठ्यक्रमों को सुबह या शाम के समय संचालित करने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक छात्राएं इसका लाभ उठा सकें।

एलुमनाई के माध्यम से छात्राओं को विश्वविद्यालय से जोड़ने की योजना

विश्वविद्यालय की ओर से छात्राओं को एलुमनाई नेटवर्क के माध्यम से संस्थान से जोड़े रखने की भी योजना बनाई जा रही है। इसका उद्देश्य विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरी करने के बाद भी छात्राओं को संस्थान से जोड़कर रखना है।

परीक्षा नियंत्रक और कुलसचिव ने दी समारोह की जानकारी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान परीक्षा नियंत्रक डॉ. रमा सुब्रमण्यम और कुलसचिव डॉ. सलोमी कुजूर ने दीक्षांत समारोह से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पुष्पा कुमारी ने किया।

इस मौके पर मीडिया कमिटी की डॉ. नूपुर अन्विता मिंज, डॉ. मनीषा टाइटस, डॉ. सोनाली सिंह, डॉ. शालिनी प्रसाद और डॉ. रवि नेवार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp