Advertisement

जेडीयू के जिला अध्यक्ष और महासचिव रहे विनोद बिहारी कुजूर व मनोज माहली ने समर्थकों संग झारखंड पार्टी का थामा दामन

By Goutam

Published on:

जेडीयू

जनसंवाद डेस्क/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): पूर्व मंत्री एनोस एक्का के नेतृत्व वाली झारखंड पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह खरसावां के कैनल मैदान में मंगलवार को आयोजित की गयी.कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रुप से पार्टी के प्रधान महासचिव अशोक भगत, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व सांसद चित्रसेन सिंकु, पूर्व राज्य सभा सांसद डीपी जामुदा, केंद्रीय सचिव महेंद्र जामुदा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष मंगल हांसदा आदि उपस्थित रहे.

Advertisement
Advertisement

कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान युवा नेता सह जेडीयू के जिला महासचिव रहे विनोद बिहारी कुजूर तथा सरायकेला के अधिवक्ता मनोज माहली ने अपने समर्थकों के साथ झापा की सदस्यता ग्रहण की.सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव अशोक भगत ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी लोस व विस चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की अपील की.साथ ही बूथ समितियों को सशक्त करते हुए पूर्व मंत्री सह केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का के हाथों को मजबूत करने की अपील की.

Dayal Builder
Srinath

झापा क्षेत्र के माटी की पार्टी अब इसे सवांरने का दायित्व भी हमारा है : अशोक भगत

Advertisement

अशोक भगत ने कहा कि झारखंड पार्टी क्षेत्र के माटी की पार्टी है.झारखंड राज्य गठन के लिये झारखंड पार्टी के नेतृत्व में ही सबसे पहले अलख जगाते हुए आंदोलन शुरु किया था.आने वाले दिनों में झारखंड को संवारने का काम भी झारखंड पार्टी ही करेगी. झारखंड पार्टी राज्य में एक विकल्प के रुप में उभर रही है.

पूर्व सांसद चित्रसेन सिंकु ने कहा कि किसी भी पार्टी में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.झारखंड पार्टी हमेशा से कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि माना है. झारखंडी अस्मिता का रक्षा झारखंड पार्टी ही कर सकती है.पूर्व सांसद डीपी जामुदा ने कहा कि आने वाले समय में झारखंड पार्टी एक मजबूत विकल्प के रुप में सामने आयेगी. उन्होंने कहा कि जन समस्याओं को लेकर पार्टी आंदोलन करेगी.

 विनोद बिहारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा झापा का दामन

कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान जेडीयू के जिला महासचिव रहे विनोद बिहारी कुजूर ने अपने समर्थकों के साथ झापा की सदस्यता ग्रहण की.मौके पर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वे क्षेत्र के लोगों की आवाज बनेंगे. जनहित के मामलों में मुखर हो कर आंदोलन करेंगे.

इस दौरान विनोद बिहारी कुजूर के साथ मुख्य रुप से मो जमीन अंसारी, अफसर आलम, सुधीर मुंडा, हरिराम बोदरा, श्याम लाल लौहार आदि युवाओं ने झापा की सदस्यता ग्रहण की. इसके साथ ही सरायकेला विस क्षेत्र से अधिवक्ता मनोज माहली के नेतृत्व में जितेंद्र हेंब्रम, इंद्रजीत मंडल, राकेश माहली, रोहित माहली आदि झापा में शामिल हुए.

कार्यकर्ता सम्मेलन को केंद्रीय उपाध्यक्ष अर्पना हंस, जिलाध्यक्ष मंगल सोरेन, मंगल सरदार, जसीम अंसारी, शालीग्राम उरांव, सुरेश कुमार, गोविंद कुजूर, गोविंदा तांती, पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष कोलंबस हांसदा, आनंद तिर्की आदि ने संबोधित किया.

ताजा खबरें

WhatsApp