सोशल संवाद/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): खरसावां के जोजोवासी गांव निवासी जदयू नेता शुंभू मंडल के आकस्मिक निधन पर जदयू नेता सह समाजसेवी विनोद बिहारी कुजूर ने स्वर्गीय शंभू मंडल की धर्मपत्नी को राशन सामग्री का सहयोग कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
वही श्री कुजूर ने कहा कि स्वर्गीय शंभू मंडल जदयू पार्टी के काफी पुराने और सक्रिय कार्यकर्ता थे। उनके निधन से पार्टी को काफी अपूरणीय क्षति हुई है, जिस्क्की कभी भरपाई नहीं किया जा सकता है। स्वर्गीय मंडल का पार्टी में अहम योगदान रहा है। वह काफी ईमानदारी व जुझारू कार्यकर्ता थे।
Viral Samvad
इस दौरान मुख्य रूप से जदयू नेता व समाजसेवी विनोद बिहारी कुजूर, जिला अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार, दीनबंधु सरदार, जशीम अंसारी, तबरेज गनी, नेपाल मंडल आदि उपस्थित थे।