Advertisement

गोपाल मैदान में आयोजित झारखंड महोत्सव के तीसरे दिन कलाकारों ने मचाया धमाल

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: झारखंड महोत्सव का रविवार को तीसरा दिन था। लोगो का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर जाने माने शारीरिक करतब के महारथी राजा सरदार थे। राजा की टीम ने झारखंड महोत्सव के मंच पर ऐसा धमाल मचाया कि लोगों ने दातों तले उंगलियां दबा ली।

Advertisement
Advertisement

इस मेले में शहर और पूरे झारखंड के बच्चो और हर उम्र के कलाकारों द्वारा बनाई गई कला का प्रदर्शन किया गया है। आज तीसरे दिन टैलेंट शो में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेले में देश के हर कोने से  आए अलग अलग क्राफ्ट और कला की प्रदर्शनी भी थी।

Dayal Builder
Srinath

झारखंड के हर कोने से कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया और उनकी चित्रकारी गोपाल मैदान में प्रदर्शनी के लिए भी लगाई गई है। कुछ एनजीओ और स्वयं सेवी संस्थानों ने भी अपनी प्रदर्शनी लगाई।

Advertisement

शहर का एक युवा जोड़े ईशा और सात्विक और उनके दोस्तो प्रणय रंजन, गौरव, आदित्य राजपाल, मुस्कान, अमन, मनीषा ने इस अनोखे मेले का आयोजन किया है। इस मेले में कला के हर रंग को अनुभव करने का पूरा मौका शहर वासियों को मिलने वाला है।

आयोजकों ने जमशेदपुर की जनता से अपील करते हुए कहा है कि इस महोत्सव में शामिल होकर इस अनोखे अनुभव को महसूस करे और इस नए युवा जोड़ोंयुवाओं का उत्साहवर्धन करे। बताते चलें कि यह मेला अभी पूरे एक हफ्ते चलने वाला है।

ताजा खबरें

WhatsApp